कॉलेज जाने की मेरे कईं वज़हों में
बेशक एक वज़ह वो भी थी
अलग नहीं थी वो
लाइब्रेरी में दिखी थी मुझे वो
केमिस्ट्री के लैब में मैं उसे
गणित की क्लास में हमदोनों ने
दोनों को देखा था बार-बार कईं बार
बाकी लड़कियों के जैसे ही थी वो भी
पर तस्वीर खिंचाती तो
बारी-बारी से एक आँख ज़रा सा बंद करना नहीं भूलती
कुछ पढ़ती तो पेंसिल उसके गुलाबी होंठों को छू जाते
हँसती तो उसके दाँत उसकी सुंदरता में इज़ाफ़ा कर देते
शायद किसी के नसीब न हुआ उसे देखना रोते हुए
उसकी जानकारी से दूर मैं उसे देर तक निहारता
अपनी बाइक पर
उसे दूर कहीं घूमाने ले जाने की सोचता पर
उससे ये कभी कहना नहीं चाहा
शहर के किस कोने से आती है, जानना नहीं चाहा
ना ही चाहा कभी कि
उसकी जुल्फ़ों के साए में सर रखकर कोई किताब पढूँ
ना ही चाहा कि वो मना करे मुझे सिगरेट पीने से
ना ही उसका पसंदीदा रंग जानना चाहा
ना ही चाहा घण्टों फ़ोन पर बतियाना
ना ही चाहा कि वो मेरी बातों का ऐतबार करे
ना ही कभी किताबों से तारीफ़ के शब्द
चुनकर उसके माथे पर टाँकना चाहा
ना ही हाथ थाम किसी प्राचीर से
पैर लटकाए डूबते सूरज को देखना चाहा
ना ही चाहा गुलाब के बदले में कभी भी गुलाब
ना ही कभी बारिश में साथ भीगना चाहा
ना ही कभी वो सब कुछ चाहा जो साँस लेने के जैसा
बेहद ज़रूरी होता है प्यार में
चाहा बस इतना कि
साहिर होना और 'उसके' इमरोज़ की पीठ पर लिखा जाना!
शनिवार, जुलाई 25, 2020
बस इतना कि...
Labels:
कविता
:)
ज़िन्दगी के उन अर्थों के नाम— जो पेड़ों के पत्तों की तरह चुपचाप उगते हैं और झड़ जाते हैं ! ~ अमृता प्रीतम
बुधवार, जुलाई 08, 2020
बारिश का पानी
घर के पीछे
दूर तक फैले खेतों में
बारिश का पानी इक्क्ठा हो जाता है
जिसमें दिन भर
बरसाती मेढ़क टर्र टर्र करते रहते हैं
जिन्हें ध्यान देकर न सुना जाए
तो कोई मतलब नहीं।
रात को मेढ़क के साथ
झींगुर भी सुर मिलाते हैं।
मैं दिन में खिड़की से लग के
खेतों से धीमी रफ़्तार में
कम होते हुए पानी को देखता हूँ
और सोचता हूँ-
कविता लिखने के लिए अनुकूल दशा है ये!
तभी माँ आकर कहती है- जा, बाज़ार से सब्जी ला।
पिता आकर कहते हैं-केवल किताबों में ही जीवन नहीं है।
छोटा भाई गाना भेजकर पूछता है-किसकी आवाज़ है ये?
छोटी बहन को समझ ही नहीं आता सूर्यग्रहण की प्रक्रिया।
बड़ी बहन दबे आवाज़ में फ़ोन पर कहती है-दहेज कम क्यों दिया?
दादी अपने कमरे से बराबर आवाज़ लगाती रहती हैं-चश्मा कहाँ है?
शहर का करीबी दोस्त पूछता है-गाँव में रहना कैसा लगता है?
दूर देश की प्रेमिका(?) का मैसेज आता है-कब आ रहे हो दिल्ली?
पड़ोसी शिकायत लेकर आता है-उनके खेतों में हमारी गाय घुस गई है।
किताबों से निकलकर
गाय को अपनी जगह बांध
बाज़ार जाने की सोचता हूँ
सभी आवाज़ एक दूसरे पर हावी होते जाते हैं।
दहेज कम देना पड़े इसलिए
छोटी बहन को सूर्यग्रहण की प्रक्रिया का समझ आना ज़रूरी है।
दादी का चश्मा जगह पर ही है।
बस दोस्त और प्रेमिका को छोड़कर
मैं दिल्ली से गाँव चला आया हूँ।
खेतों में या तो
बारिश का पानी
इक्क्ठा ही नहीं होना चाहिए
या फ़िर कभी-कभी
खिड़की से खेतों की ओर नहीं देखना चाहिए।

गुरुवार, जुलाई 02, 2020
एक कवि है आलोक धन्वा
एक कवि है
जो चाहता था भारत में जन्म लेना
कोई मतलब पाना चाहता था
पर अब वह भारत भी नहीं रहा
जिसमें जन्म लिया उसने।
एक कवि है
जो कहता है-एक लड़की भागती है तो
यह हमेशा ज़रूरी नहीं है कि
कोई लड़का भी भागा होगा।
जो हिमायती है
मार्च के महीने में
लड़कियों का घर से भाग जाने का।
एक कवि है
जिसे बचाया है-सबसे सस्ती सिगरेट ने
दो कौड़ी की मोमबत्तियों की रोशनी ने
दो-चार उबले हुए आलू ने, जंगली बेर ने।
एक कवि है
जो कभी नहीं भूला
उन स्त्रियों को जिनसे प्रेम किया उसने।
एक कवि है
जो मीर के गली से हो आया है और
उधर जाने की हसरत रखता है जिधर
नदियाँ मिलती है समन्दर से।
एक कवि है
जिसके पास रेल है
जो जाती है उसके माँ के घर
सीटी बजाती हुई, धुआँ उड़ाती हुई।
एक कवि है
जिसके पास उम्मीद है सबके लिए कि-
एक बार और मिलने के बाद भी
एक बार और मिलने की इच्छा
पृथ्वी पर कभी ख़त्म नहीं होगी।
जो चाहता था भारत में जन्म लेना
कोई मतलब पाना चाहता था
पर अब वह भारत भी नहीं रहा
जिसमें जन्म लिया उसने।
एक कवि है
जो कहता है-एक लड़की भागती है तो
यह हमेशा ज़रूरी नहीं है कि
कोई लड़का भी भागा होगा।
जो हिमायती है
मार्च के महीने में
लड़कियों का घर से भाग जाने का।
एक कवि है
जिसे बचाया है-सबसे सस्ती सिगरेट ने
दो कौड़ी की मोमबत्तियों की रोशनी ने
दो-चार उबले हुए आलू ने, जंगली बेर ने।
एक कवि है
जो कभी नहीं भूला
उन स्त्रियों को जिनसे प्रेम किया उसने।
एक कवि है
जो मीर के गली से हो आया है और
उधर जाने की हसरत रखता है जिधर
नदियाँ मिलती है समन्दर से।
एक कवि है
जिसके पास रेल है
जो जाती है उसके माँ के घर
सीटी बजाती हुई, धुआँ उड़ाती हुई।
एक कवि है
जिसके पास उम्मीद है सबके लिए कि-
एक बार और मिलने के बाद भी
एक बार और मिलने की इच्छा
पृथ्वी पर कभी ख़त्म नहीं होगी।
प्रिय कवि को जन्मदिन के लिए शुभकामनाएँ :)
Labels:
कविता
:)
ज़िन्दगी के उन अर्थों के नाम— जो पेड़ों के पत्तों की तरह चुपचाप उगते हैं और झड़ जाते हैं ! ~ अमृता प्रीतम
मंगलवार, जून 30, 2020
समाज और प्रेमिकाएँ
उसने प्यार किया जैसे ख़ुद को
समाज की नज़र में साबित करने की खातिर
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फॉर्म में भरता गया
फर्स्ट नेम, मिडिल नेम, लास्ट नेम और डेट ऑफ बर्थ
और ऐसी ही बहुत सारी गैरजरूरी जानकारी
और असफल होता रहा।
जैसे प्यार में
असफल हुआ जाता है,
अपना पसंदीदा रंग, पक्षी
प्रिय कवि, गीत, फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री
मनपसन्द मौसम, सपनों के शहर के बारे में प्रेमिका को बताकर।
फिर भी वो ख़ुद को साबित करने की जिद्द पर अड़ा रहा
प्यार भी करता रहा कैलेंडर बदलने की तरह
करता रहा जानबूझकर जरूरी गलतियाँ
फिर प्रेमिकाओं के बद्दुआएँ ढोते हुए
परीक्षाओं में असफल होकर
समाज के लिए घृणित
होता गया।
जैसे किताबें
किसी को देकर भूला दी जाती हैं
वैसे ही समाज को ताक पर रखकर
प्रेम करते हुए उसने प्रेमिकाओं को भूला दिया।
समाज लायक(?) बनते-बनते जब थक गया तो
डेट ऑफ बर्थ इस लायक नहीं रही कि भर सके अब फॉर्म
गुमान की जाने वाली जवानी भी नहीं रही कि लड़कियाँ हो जाए फिदा।
ताने, जहालत, दुनियादारी, पेट और पेट के नीचे की भूख
जब समाज का चेहरा बनकर हावी होने लगा तब
उसने खुद से चुपचाप प्यार किया और शोर करते हुए उदास हुआ
'पागल है' का तमगा हासिल किया और
किसी लम्बी दूरी की ट्रेन में लावारिस शव बनके
बनारस स्टेशन के आउटर पर फेंका गया।
अगले दिन के अख़बार के किसी कोने में
शव पहचानने की सूचना छपी
जिसे समाज और प्रेमिकाओं ने चाय पीते हुए पढ़ा।

गुरुवार, जून 25, 2020
ज़रूरत बनाम ज़िम्मेदारी
पिता की ज़रूरत में
टॉर्च, रेडियो, एक लाठी
एक साईकल, कोठारी गंजी
सूती कमीज़, पैंट, एक सफेद गमछा
सुबह की चाय, दो वक़्त का खाना
सात वक़्त का तम्बाकू
और कभी-कभी
एक खिल्ली मीठा पान ही शामिल रहा।
ज़रूरत से कहीं अधिक
पिता के लिए सबकुछ ज़िम्मेदारी ही रहा-
उनकी माँ से लेकर उनके बच्चों की माँ तक
घर की टूटी दीवार से लेकर बच्चों की नौकरी तक
दुआर पर गाय से लेकर धान उगाने वाले खेत तक
जब-जब बीमार हुए पिता
उन्हें डागदर बाबू की दवाई ने कम
ज़िम्मेदारी ने अधिक बार ठीक किया।
ज़रूरत कम होने और
ज़िम्मेदारी बढ़ने के साथ ही
पिता जैसे-जैसे तब्दील होते गए सूरज में,
माँ पृथ्वी बन काटने लगी उनका चक्कर।
पिता तुनकमिजाज होते गए
देवताओं के पास माँ की अर्ज़ी में बढ़ोतरी होती गई।
बुरी नज़र से बचाने और सलामती की ख़ातिर
आरती गाती हुई माँ की आवाज़ का
घण्टी की आवाज़ पर हावी होने से लेकर
घण्टी की आवाज़ का माँ की आवाज़ पर हावी होने तक
पिता हमारी ज़रूरत से खारिज़ होकर ज़िम्मेदारी बन गए।
माँ पूजाघर में ही विलुप्त हो गई एक दिन
और
पिता एक दिन अचानक घर आना भूल गए।
ज़रूरतें तुली हुई हैं कि
माँ जैसी चीज़ें विलुप्त हो जाए
और ज़िम्मेदारियाँ अमादा हैं कि
पिता जैसी चीज़ें घर का रास्ता भूल जाए।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)